लखनऊ अग्निकांड पर CM योगी का एक्शन, 4 सस्पेंड। XEN, AE और JE के साथ फायर ऑफिसर निलंबित किए गए।
लखनऊ के कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में तीन इंजीनियर और एक फायर अधिकारी शामिल हैं।
सस्पेंड किए गए अधिकारी:
गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता, जानकीपुरम
कमलेन्द्र कुमार सिंह, FSSO, इंदिरा नगर
अनिल कुमार, AE
प्रमोद पांडे, JE
