ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ।
यूपी के वन विभाग में तबादलों की बौछार, 9 DFO समेत 14 IFS अधिकारियों की तैनाती बदली। गोरखपुर-उन्नाव-वाराणसी-सहारनपुर के DFO बदले।
उत्तर प्रदेश के वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 9 प्रभागीय वनाधिकारी यानी DFO सहित कुल 14 IFS अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
कानपुर में तैनात DFO दिव्या को जौनपुर भेजा गया है। गोरखपुर के DFO विकास यादव को झांसी वन प्रभाग में तैनाती दी गई है। उन्नाव की DFO आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर भेजा गया है।
सहारनपुर के DFO शुभम सिंह को अब गोरखपुर की जिम्मेदारी मिली है। वाराणसी की DFO स्वाति को उन्नाव भेजा गया है, जबकि बदायूं की DFO निधि चौहान को वाराणसी का DFO बनाया गया है।
@CMOfficeUP @DrArun_BJP @UPGovt
