Share here

*मोदी जी के दीर्घायु एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए हुआ पूजन-अर्चन, प्रबुद्ध जनों से किया गया संपर्क*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

उनवल, गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के उनवल मण्डल द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत बुधवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री युधिष्ठिर सिंह जी के नेतृत्व में टेकवार चौराहा स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर एवं हनुमान मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी एवं अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने देवाधिदेव महादेव एवं पवनपुत्र हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर देश की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने हेतु विशेष प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री युधिष्ठिर सिंह जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विगत 12 वर्षों में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को पहुंचाने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उनवल मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामपाल सिंह, संतोष राम त्रिपाठी, योगेश वर्मा, अभिमन्यु तिवारी, दिवाकर राजन तिवारी, श्याम मोहन उपाध्याय, विजय तिवारी, प्रदीप सिंह, रमेश पासवान, लालबाबू साहनी, हरिधर दुबे, अम्बरीष राहुल त्रिपाठी,अश्वनी तिवारी, सत्यनारायण त्रिपाठी, हरिलाल यादव, शिवम मद्धेशिया, चंद्रकेश गौंड, अवधेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा एवं चंद्रभान मद्धेशिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *