Share here

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने की पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोरखपुर के प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर में सांसद रवि किशन शुक्ल ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

इस पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र कल्याण, विकास एवं जनमानस की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। सांसद रवि किशन ने स्वयं उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा सभी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उनके 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *