प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया संवाद, प्रबुद्ध वर्ग से मांगा सहयोग
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुरl भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष श्री जनार्दन तिवारी जी ने खजनी क्षेत्र में प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर संगठन की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. रामाज्ञा सिंह, डॉ. अमित वैद्य, डॉ. भानु प्रताप सिंह एवं व्यापारी श्री विजय कुमार से भेंट कर विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का पथप्रदर्शक होता है तथा विकसित भारत के निर्माण में उसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के सभी वर्गों तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा उनवल मण्डल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों से संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रबुद्ध जनों के साथ सतत संवाद संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री उमाशंकर निषाद, जिला मंत्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, राजाराम कन्नौजिया, नगर पंचायत उनवल अध्यक्ष महेश कुमार दुबे, किसान मोर्चा जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष योगेन्द्र साहनी, विजय तिवारी, शशि शेखर सिंह, मण्डल महामंत्री सतीश उपाध्याय, योगेश वर्मा, नागेन्द्र पाण्डेय, गौकरण प्रसाद, रमेश तिवारी, अनिल पाण्डेय, विनय त्रिपाठी, संजय विश्वकर्मा, आलोक सिंह, राजेश सिंह एवं शिवम मद्धेशिया सहित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, मण्डल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रबुद्ध जन सम्पर्क अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
