दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 7 घायल
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा गडहिया के नौ लोग एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा बिहार के बख्तियारपुर से लगभग 5 किलोमीटर पश्चिम स्थित एनएच-31 पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर होटल महाविहार के समीप हुआ।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर अंडरपास की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।
परिजनों का आरोप है कि वाहन चालक को नींद आ रही थी। महिला यात्रियों द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद चालक जबरदस्ती गाड़ी चलाता रहा, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
🕯️ मृतकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
