Share here

*नीट क्वालीफाई करने पर मझवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चन्द मझवार ने प्रिया मझवार को दी बधाई।*

ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

जनपद गोरखपुर स्थित गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बेवरी के निवासी रामानन्द मझवार की बिटिया प्रिया मझवार ने नीट की परीक्षा 591 अंकों के साथ पास कर अपनी कैटेगरी रैंक में 288 वाँ स्थान हासिल किया है। मझवार समुदाय की बिटिया प्रिया मझवार की इस सफलता से मझवार समाज में हर्ष व खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर मझवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चन्द मझवार ने समिति के पदाधिकारियों के साथ बेवरी प्रिया मझवार के आवास पर पहुँच कर प्रिया मझवार को मिठाई खिलाकर बधाई दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें व्यक्त किया।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व मझवार समिति के जिला महामन्त्री के एम मझवार, लाल बहादुर मझवार, सिंहासन मझवार, रामानन्द मझवार, हरिश्चन्द्र मझवार आदि ने भी मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें व्यक्त किया।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *