Share here

*सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए नेता*

पटना, सम्राट चौधरी को बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इसका सीधा मतलब हुआ कि सम्राट चौधरी बिहार के अगले सीएम होंगे। सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने रखा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के तुरंत बाद पटना स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने रखा। साथ ही बीजेपी नेता रेणु देवी ने भी अनुमोदन किया।
बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी ने काम करने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए सादर प्रणाम करता हूं और बिहार को और आगे ले जाने के लिए काम करूंगा।
सम्राट चौधरी ने विधायक दल की बैठक में अपने संबोधन के बाद सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।
उन्होंने आगे लिखा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत।
[4/14, 9:57 PM] Pradeep Maurya Gkp: *सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, कौन-कौन बनेंगे मंत्री? आ गयी लिस्ट*

नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी 15 अप्रैल यानि कल बिहार लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मंत्रिमंडल की संभावित सूची भी सामने आने लगी है.
जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इसे नई सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल का हिस्सा माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है. कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी.
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, पूरी मंत्रिमंडल सूची को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. फिलहाल, सभी की नजरें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और अंतिम सूची पर टिकी हुई हैं, जिससे नई सरकार की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.
*जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री*
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेसी सिंह
मदन सहनी
जमा खां
सुनील कुमार
*बीजेपी कोटे से ये बन सकते हैं मंत्री*
विजय कुमार सिन्हा
मंगल पांडेय
रामकृपाल यादव
दिलीप जायसवाल
श्रेयसी सिंह
लखेंद्र पासवान
रमा निषाद
प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
अरुण शंकर प्रसाद
संजय सिंह ‘टाइगर’
*LJPR, HAM, RLM से कौन-कौन मंत्री?*
एनडीए के सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है. संभावित नामों में
संतोष कुमार सुमन (हम)
संजय पासवान (एलजेपी)
संजय कुमार सिंह (एलजेपी)
दीपक प्रकाश (आरएलएम)


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *