*मां के ब्रह्मभोज को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुर। जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में मां के ब्रह्मभोज को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई शुभम शर्मा की गोली मारी थी। गंभीर रूप से घायल शुभम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बाद आरोपी फरार हो गया। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
