Share here

उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी दावा शेरपा का जम्मू में दुखद निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, कुशीनगर में रहे थे एसपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी कार्यशैली और अद्वितीय व्यवहार कुशलता के लिए विख्यात रहे 1991 बैच के पूर्व वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी दावा शेरपा का सोमवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने जम्मू में अंतिम सांस ली, जहां वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डिप्टी कमिश्नर (DC) व अपने आईएएस पुत्र मिन्गा शेरपा के पास रहने के लिए गए हुए थे। एक बेहद शानदार, व्यवहार कुशल, ईमानदार और अत्यंत विनम्र पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी अमिट पहचान बनाने वाले श्री दावा शेरपा के आकस्मिक निधन की खबर से उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।

मूल रूप से दार्जिलिंग के रहने वाले 1991 बैच केआईपीएस अधिकारी दावा शेरपा का उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बेहद लंबा और गौरवमयी सेवा इतिहास रहा है। वे यूपी के कई महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण जनपदों— आज़मगढ़, सोनभद्र, भदोही, सुल्तानपुर, सीतापुर, कुशीनगर और मुज़फ्फरनगर में 2004 में बतौर पुलिस कप्तान (SP/SSP) तैनात रहे। इन सभी जनपदों में अपनी कप्तानी के दौरान उन्होंने कानून का राज स्थापित करने के साथ-साथ अपनी बेमिसाल विनम्रता से आम जनता के दिलों में खाकी के प्रति गहरा सम्मान पैदा किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबी और उत्कृष्ट सेवा देने के बाद वर्ष 2022 में वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद से सेवानिवृत्त (Retired) हुए थे। सेवानिवृत्ति के समय वे लखनऊ में एडीजी सीबीसीआईडी (ADG/CBCID) के अत्यंत महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे।

#UPNews #BreakingNews #upcadreips


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *