Share here

गोरखपुर जनपद स्थित बेलघाट थाना क्षेत्र निवासी इनामी बदमाश भानुप्रताप सिंह उर्फ बबलू को एसटीएफ ने अयोध्या में हुई मुठभेड़ में मार गिराया। भानुप्रताप पर तकरीबन 40 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस ने 2 लाख का इनाम भी घोषित कर रखा था। रविवार देर रात एसटीएफ को सूचना मिली किभानुप्रताप सिंह अपने एक साथी के साथ बाइक से महाराजगंज क्षेत्र की तरफ से निकल रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी शुरू की। एसटीएफ ने उसे एमी घाट के पास रोकने की कोशिश। भानुप्रताप ने फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। एसटीएफ अपनी गाड़ी में उसे मेडिकल कॉलेज ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भानु प्रताप सिंह गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित विधनापार का रहने वाला था।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *