गोरखपुर: *रेलवे स्टेशन गोरखपुर में मल्टीलेबल पार्किंग का कार्य शुरू, बंद हुए प्रवेश द्वार गेट, एक गेट से मिलेगी इंट्री,वाहनों का प्रवेश वर्जित, यात्रियों को हो रही असुविधा*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. मल्टीलेब कार पार्किंग का के कार्य चलने की वजह से अब यात्रियों को असुविधा होगी. जिसकी वजह से परिसर के अंदर सभी पार्किंग बंद कर दिए गए हैं. और वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया..गेट के बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि केवल पिक एंड ड्रॉप वाले वाहन ने गेट नंबर 5 से प्रवेश करेंगे और गेट नंबर 4 से उन्हें बाहर निकलना होगा.इस दौरान वह अपने यात्री को परिसर के अंदर उतार कर तुरंत बाहर निकल जाएंगे.गेट नंबर 1, 2 और 6 को पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है.जबकि गेट नंबर 3 स्थाई रूप से बंद है.गेट नंबर 7 से प्लेटफार्म नंबर एक पर जाने वाला रास्ता खुला है. रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण के चलते गेट और पार्किंग को बंद किया गया है.स्टेशन परिसर स्थित सभी पार्किंग तोड़े जाएंगे.उत्तरी द्वार की तरफ प्लेटफार्म नंबर 9 पर स्थित वाहन पार्किंग को भी 13 जून से बंद कर दिया जाएगा.
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने कहा कि स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है. कुछ एरिया है जो निर्माण संगठन को.फेज वाइज काम चल रहा है.ऐसे में कुछ असुविधा होगी.लेकिन एक हफ्ते के अंदर कुछ खुल जाएंगे. हमारा मल्टीलेबल पार्किंग का काम चल रहा है.
