Share here

**गोरखपुर नगर निगम में मनोनीत पार्षदों को सांसद रवि किशन ने दी बधाई**

*जनसेवा और शहर के विकास में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : सांसद*

गोरखपुर। गोरखपुर से सांसद Ravi Kishan शुक्ला ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गोरखपुर नगर निगम में मनोनीत किए गए पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सांसद रवि किशन ने कहा कि शासन द्वारा जिन सम्मानित व्यक्तियों को मनोनीत पार्षद के रूप में जिम्मेदारी दी गई है, वे सभी सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं और शहर के विकास, स्वच्छता, जनसमस्याओं के समाधान तथा जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मनोनीत पार्षद नगर निगम के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सांसद ने जिन मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं दी हैं, उनमें श्री रितेश सिंह बब्बू, श्री दुर्गेश बजाज, श्री अशुतोष श्रीवास्तव, श्री संजय कुमार वैश्य, श्री आलोक सिंह, श्री वीर सिंह सोनकर, श्री शिवम पाण्डेय, श्री अरविन्द निषाद, श्री चंदन आर्य तथा श्रीमती ममता जायसवाल शामिल हैं।

सांसद रवि किशन ने सभी को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा के माध्यम से शहर के विकास को नई गति मिलेगी।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *