भाजयुमो गोरखपुर के क्षेत्रीय महामन्त्री अखिल देव त्रिपाठी का निधन, शोक में डूबी भाजपा
गोरखपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामन्त्री अखिल देव त्रिपाठी के आकस्मिक निधन से गोरखपुर भाजपा परिवार में शोक की लहर छा गयी। अखिल देव गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष भी रह चुके थे वो अपने मृदुभाषी स्वभाव, ओजस्वी वक्ता व कर्मठता से संगठन में अपनी विशेष पहचान बनाते हुए आगे बढ़ रहे थे। शायद की कोई ये सोंचा होगा कि उनका राजनीतिक सफर में अचानक ऐसे विराम लगेगा। लखनऊ मेदांता हास्पिटल में इलाज के दौरान अखिदेव ने अन्तिम सांस ली। उनके मृत्यु की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिला के जनप्रतिनिधियों से लेकर कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया प्लेटफार्म शोक संवेदना से पट गया। अखिलदेव के निधन की सूचना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी लखनऊ मेदांता हास्पिटल पहुँच कर शोकाकुल परिवार के बीच शोक संवेदना व्यक्त किया।
*इन्होंने व्यक्त की शोक संवेदना*
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कमलेश पासवान, सांसद रवि किशन शुक्ल, विधायक गण श्रीराम चौहान, फतेहबहादुर सिंह, महेन्द्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, विमलेश पासवान, राजेश त्रिपाठी, इ० सरवन निषाद, बिपिन सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, जिला मीडिया प्रभारी के एम मझवार, महानगर मीडिया प्रभारी चन्दन आर्या, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, जिलाध्यक्ष दुर्गेश दुबे नीरज, महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
