*भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री अखिलदेव त्रिपाठी का निधन*
*न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट पढ़े पूरी खबर*
गोरखपुर l
भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अखिलदेव त्रिपाठी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
अखिलदेव त्रिपाठी मूल रूप से गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज तहसील के बलुआ गांव के निवासी थे। यह गांव संतकबीरनगर जिले की सीमा से सटा हुआ है, जिसके कारण उनकी इस जनपद में भी काफी सक्रियता रहती थी। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
जिले के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि अखिलदेव त्रिपाठी के निधन की सूचना ने उन्हें झकझोर दिया है। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अखिलदेव त्रिपाठी ने बहुत कम समय में अपनी सक्रियता और मेहनत से पार्टी को आगे बढ़ाया था।
उनके असामयिक निधन से पार्टी के साथ-साथ उन्हें व्यक्तिगत तौर पर भी दुख पहुंचा है। वहीं, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि देश और पार्टी ने एक युवा नेता और बुलंद आवाज को खो दिया है।
