Share here

*सपा ने नए प्रवक्ता के रूप में सरया तिवारी के सर्वेश त्रिपाठी को चुना गया*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मीडिया में अपना पक्ष रखने के लिए गुरुवार शाम जारी प्रवक्ताओं की सूची में एक नया और दमदार चेहरा शामिल किया है। पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सरया तिवारी के सर्वेश त्रिपाठी पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
गोरखपुर जिले के खजनी तहसील में सरया तिवारी के सर्वेश त्रिपाठी हैं, न सिर्फ एक परिपक्व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, बल्कि उनके पास सुरक्षा बलों की सेवा का अनूठा अनुभव भी है। वह भूतपूर्व सहायक कमांडेंट के पद से सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस सेवा के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा में योगदान दिया और राष्ट्रसेवा का पाठ सीखा।
वर्तमान में समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। युवा मोर्चे में उनके काम और संगठनात्मक क्षमताओं से पार्टी अभिभूत है।
इस नियुक्ति को सपा के भीतर नए नेतृत्व को बढ़ावा देने की पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव लगातार पार्टी में नई ऊर्जा और नए चेहरों को मौका दे रहे हैं। सर्वेश त्रिपाठी का चयन इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उनके सैन्य अनुशासन और राजनीतिक समझ का फायदा पार्टी को मीडिया और जनता के बीच अपना रुख प्रभावी ढंग से रखने में मिलेगा।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *