Share here

*साइबर ठगी की शिकार शबाना ने की आत्महत्या*

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जानीपुर निवासी मंजुर आलम की पुत्री 27 वर्षीय पुत्री शबाना खातून का शव गुरुवार की शाम तीन बजे के लगभग घर के अंदर मिला। वह बीते कई दिनों से साइबर ठगी की शिकार बन गई थी।

साइबर ठगी एक बार होने के बाद रुकी नहीं। ठग लगातार उन्हें परेशान करते रहे। तंग आकर शबाना ने खुद फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुंच कर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि शबाना खातून को साइबर ठगों ने पहले रुपये का लालच दिया फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाया। कोतवाल गोला अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि साइबर ठगी का मामला है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलुओं को लेकर जांच में जुटी हुई है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *