Share here

*कार्यकर्ता, नारेबाजी व हंगामे के बीच हुआ प्रभात का अन्तिम संस्कार*

गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता 29वर्षीय प्रभात पांडेय का लखनऊ में बुधवार को मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार भोर में गांव पहुचा। सियासत पूरी तरह से गरमा गई है।

परिजन शव लेकर कालेसर मोक्ष धाम पर प्रभात पांडेय के दाह संस्कार के गये। घाट पर सियासत शुरू हो गई। दाह संस्कार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रास्ता भी रोक दिया लेकिन कांग्रेसियों ने दूसरे रास्ते से शव पहुंचा दिया। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने किसी तरह से बीच बचाव कर कार्यकर्ताओं को हटाया।
क्षेत्र के देईपार निवासी 29 वर्षीय प्रभात पांडे बुधवार को लखनऊ में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया। प्रभात मौत पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक गरमा गई। कांग्रेस के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। गुरुवार भोर करीब चार बजे शव घर देईपार पहुचा। शव पहुंचने की सुचना पर पुलिस व काग्रेस कार्यकर्ता व भाजपाई भी घर पहुंच गये। मृतक शव दाह संस्कार के लिए कालेश्वर के मोक्षधाम पर लाया गया। जहां शव पहुंचते ही अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

भाजपा कार्यकर्ताओं को देखकर कांग्रेसी भड़क गए और आमने-सामने होकर एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी। इस दौरान कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंच गए।अजय राय आरोप है की रास्ते में पुलिस ने रोका घाट पर भी पुलिस व भाजपाई शव के पास जाने से रोक रहे थे।अजय राय को देखते ही भाजपा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए वापस जाओ का नारा लगाने लगे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपाइयों से भिड़ गए और मामला बढ़ते देख पुलिस दोनों के बीच में आकर समझने की कोशिश करने लगी लेकिन तभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दूसरे रास्ते से प्रदेश अध्यक्ष को शव के पास श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचा दिया। फिर से दोनों कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की होने लगी लेकिन पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। दाह संस्कार के दौरान मोक्ष धाम पर काफी गहमागहमी रही और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। मुखाग्नि पिता दीपक पांडे ने दी।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *