*गोरखपुर में CM योगी ने किया फ्लोटिंग रेस्टोरेंट लोकार्पण, कहा- यहां हापुड़ वाला जूस और थूक लगी रोटियां नहीं मिलेंगी*
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। कहा, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। तंज कसते हुए कहा, यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस नहीं मिलेगा, थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी। यहां जो मिलेगा वो पूरी तरह शुद्ध मिलेगा। जो सुविधा फाइव स्टार होटल में मिलती है अब वो यहां मिलेगी
सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर में आज से 15- 20 वर्ष पहले नौका विहार और रामगढ़ ताल नाम से लोगों के मन मे भय होता था। लेकिन ,इन सात वर्षों में यहां का नजारा बदल गया है। साल वर्ष पहले ये क्षेत्र विकास से कोसों दूर था। अब, ये पर्यटन का स्थल हो गया है।
सात साल पहले जहां लोग दिन के उजाले में यहां आने में भयभीत होते थे, वो अब रात में इत्मीमान से यहां का लुत्फ उठाते हैं। वो भी अकेले नहीं, परिवार के साथ। पहले, रामगढ़ गंदगी व अपराध का गढ़ बना हुए था। आज पर्यटन का एक केंद्र हो गया है। फर्टिलाइजर बंद था, मेडिकल कालेज बीमार था।
दिनभर जाम से जूझते थे। आज शहर को सड़कें, फोर लेन व सिक्स लेन सड़कें मिल चुकी हैं।। आज एयरपोर्ट सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। खाद कारखाना फिर से चालू हो गया है। मेडकिल कालेज बेहतर हुआ। एम्स भी सेवा दे रहा है। रामगढ़ ताल 1700 एकड़ क्षेत्र में विकसित होकर पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
पहले क्रूज आया। अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट सुविधा देंगे। इससे पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करते हुए कहा कि कम से कम हापुड़ वाला जूस नहीं मिलेगा, थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी। यहां जो मिलेगा शुद्ध मिलेगा। जो फाइव स्टार होटल में सुविधा मिलती है, अब यहां मिलेगी। लेक के चारों ओर सड़क बन रही है।