Share here

अकोल्ही पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन, सामाजिक समरसता के संदेशवाहक थे सुरेंद्र बाबू  – सिवान सासंद।

 

रिपोर्ट:- राजीव रंजन कुमार।

सिवान:-  जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के अकोल्ही पंचायत के पूर्व मुखिया सेलरापुर निवासी सुरेंद्र सिंह का निधन सोमवार की सुबह हार्ट अटैक से हो गया।वहीं मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गयी तथा उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना देने वालों की तांता लग गई। वहीं सिवान सांसद कविता सिंह ने कहा कि सुरेंद्र बाबू सामाजिक समरसता के संदेशवाहक थे तथा आजीवन जनसेवा में लगे रहते थे आगे उन्होंने कहा किअसामयिक निधन की खबर सुनकर मन काफी व्यथित हुआ।वहीं जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सुरेंद्र बाबू सर्वसमाज के प्रतिनिधित्व करते थे तथा सामाजिक सौहार्द में विश्वास रखते थे।आगे उन्होंने बताया कि गीत संगीत,शादी विवाह कराने व शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगे रहते थे।जहां उनके निधन पर पूर्व विधायक क्रमशः डॉक्टर टीएन सिंह ,आशा पाठक ,रमेश सिंह कुशवाहा,प्रखण्ड प्रमुख पुष्पा देवी,समाजसेवी विजय प्रताप उर्फ मंटू शाही ,वरीय जदयू नेता अजय सिंह,राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर कुमार ,दुर्गा प्रसाद उर्फ पप्पू सिंह ,बलवंत सिंह ,जदयू नेता संजय कुशवाहा, मुखिया पतिनिधि कलिंदर सिंह,मुखिया किरण देवी , मुखिया बलिंद्र सिंह ,मुखिया पति अजय सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ जीतेश सिंह,महासचिव सुबोध कुमार सिंह ,भाजपा नेता राजीव कुमार उर्फ बिट्टू सिंह ,पूर्व मुखिया विद्यापति सिंह,राणा प्रताप सिंह ,हरेन्द्र सिंह ,संजय सिंह ,रामसागर सिंह,सत्येन्द्र श्रीवास्तव ,बीडीसी सह सांसद प्रतिनिधि अनिल सिंह ,मुखिया मुन्ना सिंह ,पूर्व मुखिया चंदन सिंह , रामेश्वर राय, डॉक्टर महंत मिश्र,रामप्रवेश सिंह,दीपक सिंह ,ओमप्रकाश सिंह,प्रशांत कुमार,रामबहादुर गिरी,मनन सिंह,पूर्व बीडीसी नन्दलाल कुशवाहा ,पीएन सिंह,रामेश्वर सिंह ,हरिकांत सिंह ,जगदीश सिंह,अमर सिंह, बृज बिहारी सिंह,सुबास सिंह,वार्ड सदस्य सन्तोष सिंह,अभिमन्यु सिंह,सरपंच शम्भू सिंह,जवाहिर सिंह,राधाकिशुन, अजय सिंह,विजय सिंह,प्रदीप कुमार,आनंद कुमार, दिनेश सिंह,चंद्रिका सिंह,भाजपा नेता मुन्ना सिंह उर्फ रत्नेश सिंह,मनोज सिंह,अंकित कुमार,गोरख सिंह,भरत सिंह, सत्यदेव सिंह,अवधनरेश सिंह, अरुण सिंह,समाजसेवी मनोज मांझी ,पूर्व सरपंच प्रो पारसनाथ यादव,पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव ,संजय पाठक,अभिषेक सिंह,पूर्व मुखिया सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश मल्ल,पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह,भाजपा नेता धनन्जय सिंह ,भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह,रामपुकार चौहानसहित हजारों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर उनके शवयात्रा में शामिल हुए।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *