दीप प्रज्वलित कर नेहरू युवा केंद्र द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।
रिपोर्ट:- राजीव रंजन कुमार।
सीवान:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और नेहरू युवा समन्वयक मयंक भदोरिया के आदेशानुसार ब्लॉक सदर में लक्ष्मीबाई युवती मंडल की ओर से नेहरू युवा केंद्र के 48 वां स्थापना दिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर मंडल की अध्यक्ष कुमारी पंखुड़ी ने युवाओं को उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। वहीं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में युवा जिसमें प्रथम-अंजली कुमारी, द्वितीय – निशा कुमारी, तृतीय- ऋषभ कपूर प्रखंड – लहलादपुर में नेहरू युवा केंद्र के स्थापना दिवस पर ग्राम कटेया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन संयुक्त रुप से यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह भिर्गुनाथ राय अखिलेश सिंह नागेंद्र राय ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।वहीं यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के स्थापना दिवस पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। आपकों बता दें कि प्रखंड जलालपुर में भी नेहरू युवा केंद्र की स्थापना दिवस के अवसर पर मां यूथ ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि किया गया। इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय युवा कोर प्रखंड लहलादपुर अमित कुमार सिंह, अमित कुमार पंडित, प्रखंड सदर कुमारीपंखुड़ी , आर्या सत्संगी, प्रखंड जलालपुर बजरंगी, सुधांशु सिंह, प्रखंड नगरा विवेक कुमार विजय, एलिस कपूर, स्नेहा कपूर, रिचा कुमारी, प्रनीत शंकर, अमृत कुमार, प्रभात कुमार, नीतू कुमारी, कृति श्रीवास्तव , अंजली श्रीवास्तव, सविता तिवारी, आदि सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में संपूर्ण जिले में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया।