लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार गिराना बंद करे भाजपा:-राजकुमार सिंह
नेबुआ नौरंगिया तहसील संवाददाता:- वीरेंद्र कुमार गुप्ता
न्यूज़ सबकी पसंद
पड़रौना:- कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि कैसे भारतीय जनता पार्टी कोरोना काल में भी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को गिराने में लगी हुई है जहाँ पूरी दुनिया आज कोरोना वायरस से लड़ रही हैं वहीं केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस की राज्यों में चुनी हुई सरकारों को धन बल के साथ गिराने में लगी हुई है साथ ही जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मांग किया कि राजस्थान के राज्यपाल महोदय को लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाये साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए राजकुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के नाम की कोई चीज ही नहीं बची है चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिंता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। प्रदेश में जंगलराज है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है।