news sabki pasand
Share here

 

सुनील कुमार गुप्ता, संवाददाता

पंचदेवरी(गोपालगंज)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों की वर्चुअल चुनावी तैयारी जारी है। पक्ष व विपक्ष वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से अपने नेताओं व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं। जिलों में प्रमुख राजनैतिक दलों के अध्यक्षों के मनोनयन के बाद अब प्रखंड स्तर पर भी सांगठनिक ढांचा तैयार करने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल के साथ प्रखण्ड अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता ने स्थानीय प्रखंड जदयू की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद गुप्ता की कार्यकारिणी में प्रेमजी शर्मा, सतीश चन्द्र मिश्र, नवमी सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है तथा अशोक पांडेय, मुखी सिंह, अशोक मिश्र व गोविंद कुशवाहा को महासचिव बनाया गया है। जबकि, अनवर अन्सारी, दुर्गा पांडेय, रौशन यादव, प्रभात राय व अरविंद कुमार को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया है। वहीं, इस कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष व बृज किशोर दूबे प्रवक्ता बनाये गए हैं। इसकी जानकारी जिला जदयू के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने दी।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *