Share here

2027 में सफलता का बनाएं नया रिकार्ड: विनोद राय

–अपने सम्मान व अभिनन्दन से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति जतायी कृतज्ञता

–नये क्षेत्रीय अध्यक्ष का गोरखपुर जिला, महानगर व क्षेत्रीय कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के गोरखपुर औपचारिक रूप से प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उदघोष के साथ जोरदार स्वागत किया। गोरखपुर सीमा से लेकर महानगर व क्षेत्रीय कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथोंहाथ लिया और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत की रश्म पूरी की गयी।
नये क्षेत्रीय अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के पहले महायोगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इसी के साथ प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह और प्रदेश मन्त्री सहजानन्द राय व विजय राजभर का भी स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
स्वागत व अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से जो सम्मान मुझे मिला है, उसके लिये आभारी और कृतज्ञ हूँ। पार्टी नेतृत्व ने जिस अपेक्षा से संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी है, उसपर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिये 24 घण्टे उपलब्ध रहने की कोशिश करूँगा। मेरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र,जिला, मण्डल और बूथ तक की अपनी टीम से मेरा सम्पर्क बना रहे। उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के समक्ष चुनौती को विस्तार से रखते हुए कहा कि हमे एक एक वोट का जतन करने की जरूरत है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत लगायें। मैं भी आपके हर कदम में कदम मिलाकर चलूंगा, क्योंकि सबके सहयोग से ही सफलता सम्भव है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मेरे अपने हैं, कोई पराया नही है। हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में परिश्रमी नेतृत्व हमे मिला है। केन्द्र में भाजपा की लगातार तीसरी और प्रदेश में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार चल रही है। अब 2027 हम सबके सामने चुनौती के रूप में खड़ी है। ऐसे में टीम भावना से कार्य करते हुए बेहतर परिणाम देने की जरूरत है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से अबतक के सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का आह्वान किया।
निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष व नवनियुक्त प्रदेश मन्त्री सहजानन्द राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने मुझे गोरखपुर क्षेत्र में 39 महीने सेवा का मौका दिया। पहले के क्षेत्रीय अध्यक्षों की तरह मैंने भी अपनी क्षमता के अनुसार संगठन को बेहतर बनाने का काम किया और परिणाम भी दिए। गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नये क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं । इनका भी हर स्तर पर सहयोग करते हुए 2027 के मिशन को पूरा करने की जरूरत है।
प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मन्त्री एके शर्मा ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने झूठ फैलाकर भाजपा के खिलाफ माहौल बना लिया था। इससे सजग रहते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में विपक्ष को करारा जवाब देने की जरूरत बताई।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि यह अवसर उत्साही व प्रसन्न होने और संकल्प लेने का है। पार्टी ने हमे साफ सुथरा छवि और कार्यकर्ता भाव रखने वाला क्षेत्रीय अध्यक्ष दिया है। ऐसे में गोरखपुर क्षेत्र में सभी 62 विधानसभा सीट जीतने का संकल्प लेकर चलने की जरूरत है।
प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस गर्मजोशी के साथ नये क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत व अभिनन्दन हुआ है, वह काबिले तारीफ है। नये क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुभवी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। ऐसे में मुझे विश्वास है कि 2027 में एक बार फिर भाजपा प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने 2027 के चुनाव में गोरखपुर क्षेत्र से भाजपा की ऐतिहासिक जीत हो, ऐसा संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ सम्मान चाहते हैं। अगर उन्हें सम्मान दिया जाएगा तो पार्टी का हर संकल्प पूरा होगा।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक लल्लन त्रिपाठी ने संगठन को मजबूत करने का मन्त्र दिया। संचालन क्षेत्रीय महामन्त्री व स्वागत कार्यक्रम के संयोजक सुनील गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, नगर पंचायत व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख एवं जिले के पदाधिकारियों ने नये क्षेत्रीय अध्यक्ष व नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया।
नए क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्षों का स्वागत करने वालों में राज्यसभा सांसद श्रीमती संगीता यादव, पूर्व सांसद, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद,महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामन्त्री व सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, विधायक श्रीराम चौहान, बिपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्र पाल सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, उपाध्यक्ष संजीव राय, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशू, छट्ठेलाल निगम, सुनीता श्रीवास्तव, साकेत सिंह सोनू, अरविन्द जायसवाल, अजय सिंह गौतम, अखिलेश तिवारी, हरिचरण कुशवाहा, मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, डॉ सत्या पाण्डेय, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय, अमिता गुप्ता, पंकज जायसवाल, मंजू सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, अनूप किशोर अग्रवाल, ब्रजेश मणि मिश्रा, मनोज शुक्ला, मधुसूदन पाण्डेय, राहुल गिरी, आलोक आनंद, ऋषभ श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, अनुराग मिश्रा प्रमुख रूप से रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *