Share here

*चौरी-चौरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 18 लोगों ने भाग लिया-*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर lचौरी चौरा के माँ वैष्णो कोचिंग सेन्टर, मंगल विवाह भवन, मुंडेरा बाजार, चौरी चौरा में श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इसमें 14 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 4 लोग स्वास्थ्य-कारणों से रक्तदान नहीं कर सके । कार्यक्रम का उद्घाटन नेता जी सुभाष चन्द्र बोष जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के रक्तकोष प्रभारी श्री प्रशांत अस्थाना ने किया। रक्तकोष प्रभारी श्री प्रशांत अस्थाना ने कहा कि रक्तदान से शरीर को कई भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इससे तनाव कम होता है, स्वास्थ्य में सुधार होता है, रक्तदान के दौरान मुफ्त जांच से शारीरिक लाभ मिलते हैं, नकारात्मक भावनाओं से छुटकारा मिलता है, और हृदय व रक्त वाहिका प्रणाली स्वस्थ रहती है। नियमित रक्तदान से ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है, इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है, हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए । कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले 14 लोगों को जिला अस्पताल की ओर से प्रमाण-पत्र और डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। संतोष कुमार, विनोद प्रजापति, गणेश जायसवाल, प्रशांत निषाद, अखिलेश सिंह, राकेश कुमार, राजीव कुमार गुप्ता, आर्यन जायसवाल, आदर्श जायसवाल, शिवम जायसवाल, विवेकानन्द वर्मा, सुमित जायसवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, पप्पू कुमार ने रक्तदान किया। इस आयोजन में गीता यादव, लक्ष्मण कुमार गुप्ता, अवधनारायण जायसवाल, विश्वजीत जायसवाल इत्यादि पदाधिकारी एवं आम नागरिक गण मौजूद थे ।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *