Share here

*बड़हलगंज में चोरी का खुलासा, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*

*गैस एजेंसी की दुकान से चोरी गए ₹40 हजार में से ₹32 हजार बरामद*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए ₹32,000 नकद बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना 14 जून 2026 की है, जब वादी की गैस एजेंसी की दुकान के काउंटर में रखे ₹40,000 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बड़हलगंज में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाल अपचारी को चिन्हित कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के ₹32,000 बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बाल अपचारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में शेष धनराशि की बरामदगी और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *