Share here

*गीडा की प्लाई फैक्ट्री में आग, मची अफरा-तफरी*

न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट

गोरखपुर। गीडा सेक्टर-13 स्थित वुड प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है, हालांकि फैक्ट्री में रखी लकड़ी अब भी सुलग रही है और धुआं निकल रहा है
सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसे देखकर वहां मौजूद कर्मियों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही गीडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए घंटों तक लगातार पानी की बौछार की।
दावा है कि आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन फैक्ट्री में रखी लकड़ी सुलगने के कारण धुआं निकलना जारी है। दमकल की टीम एहतियात के तौर पर मौके पर मौजूद है। आग किन कारणों से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों से लगी है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *