*तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से MBBS के छात्र की दर्दनाक मौत, ओवरब्रिज की रेलिंग में फंसा शव*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुर। चार फाटक ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कहर बरपा दिया। कार की टक्कर से बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित चालक गोल्डेन साहनी को कार समेत पकड़ लिया है। यह नौसढ़ के बाघागाड़ा का रहने वाला है।
वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र थे। बताया जा रहा है कि आकाश अपने सहपाठी अनूप के कुडाघाट क्षेत्र में स्थित घर भोजन करने आए थे। भोजन करने के बाद वह रात में बीआरडी मेडिकल कॉलेज लौट रहा था, तभी चार फाटक ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गया।
इसके अलावा दो बाइक सवार तीन अन्य लोग भी फॉर्च्यूनर की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर कौवाबाग और मोहद्दीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल की मोर्चरी पर भीड़ लग गई।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एडीएम सिटी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य समेत एमबीबीएस के कई छात्र वहां पहुंच गए। आकाश के परिजन भी संतकबीरनगर से गोरखपुर पहुंच रहे हैं।
शाहपुरपुलिस ने मौके से फॉर्च्यूनर कार और चालक गोल्डी निषाद को पकड़ लिया है। एसपी सिटी ने बताया कि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
