Share here

नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में स्थापित करें कीर्तिमान : सहजानंद राय
_ भाजपा के क्षेत्रीय
पदाधिकारियों व गोरखपुर जिला इकाई की बैठक में स्वागत की बनी रणनीति
_ गोरखपुर एयरपोर्ट से क्षेत्रीय कार्यालय (रानीडीहा)तक यादगार स्वागत की तैयारी, सौंपी गई जिम्मेदारी

गोरखपुर। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमन्त्री पंकज चौधरी का गोरखपुर आगमन आगामी पांच जनवरी को होगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत प्रथम आगमन पर स्वागत की तैयारी हेतु शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र के पदाधि कारियों और गोरखपुर जिला इकाई की अलग-अलग बैठकें संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने दोनों बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पहले मुख्यमन्त्री और अब प्रदेश अध्यक्ष अपने बीच के हैं। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पश्चिम उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक स्वागत हुआ है। ऐसे में गोरखपुर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। गोरखपुर जिला और महानगर इकाई तथा महराजगंज पर तो पूरा दारोमदार है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष का गृह व कार्य क्षेत्र है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पांच जनवरी को दिल्ली से वायुयान से चल कर सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से क्षेत्रीय कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत की तैयारी है। क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य समारोह में नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जायेगा। इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र, जिला और महानगर के पदाधिकारियों की अलग अलग जिम्मेदारी तय की। गोरखपुर जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी की अध्यक्षता में हुई, जबकि क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक का संचालन महामन्त्री सुनील गुप्ता ने किया। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन, सहजनवा के विधायक व क्षेत्रीय महामन्त्री प्रदीप शुक्ला, पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल, गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महराजगंज के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, छट्ठेलाल निगम, सुनीता श्रीवास्तव, साकेत सिंह सोनू, विश्व जितान्शु सिंह आशु, निरंकार त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, राहुल त्रिपाठी, जिला महामन्त्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ आरडी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह व वंशबहादुर सिंह, गुलाब रध्वज सिंह, जिला महामन्त्री राजाराम कन्नौजिया व सबल सिंह पालीवाल व ब्रह्मानन्द शुक्ल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. नवीन पाण्डेय, राहुल तिवारी, ध्रुव श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी के० एम० मझवार सहित जिला पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख, मण्डल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष गण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *