Share here

नहाते समय हैंडपंप में करंट उतरने से साहिल नामक युवक की मौत

न्यूज सबकी पसंद संवादाता

तुर्कपट्टी )। थाना क्षेत्र के ग्राम छहूं चौराहा निवासी एक युवक की नहाते समय हैंडपंप में कप्रवाहित होने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों सहित आसपास के घरों में दुःख की लहर दौड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को ग्रामवासी आजाद अंसारी के दो पुत्रों एवं तीन पुत्रियों में सबसे बड़ा बेटा 19 वर्षीय साहिल अंसारी दोपहर को अपने घर पर लगे हैंडपंप पर स्नान कर रहा था। साबुन लगाकर ज्योहीं साहिल ने हैंडपंप का हैंडल पकड़ा अचानक उसमें करंट उतर आया जिससे हैंडल उसके हाथ में चिपक गया और वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन बिजली का कनेक्शन काटकर हैंडिल से उसका हाथ छुड़ाया। आनन फानन में परिजन एवं मुकामी ग्राम पंचायत के ही जिपंस अमरेश यादव इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही साहिल की मौत हो गई। सूचना के बाद पूरा चौराहा गमगीन हो गया। परिजनों का कर बुरा हाल था। साहिल अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। परिजन मृतक का पोस्टमार्टम कराने के पक्ष में नहीं थे लेकिन समाचार लिखे जाते समय तुर्कपट्टी पुलिस एवं अस्पताल कर्मचारी पंचनामा भरवाने प्रक्रिया पूरी करा रहे थे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *