Share here

जन चौपाल में निस्तारित हुए राजस्व व सार्वजनिक विवाद के मामले

तीन वरासत व एक नाली विवाद सहित पांच मामलों का समाधान

। न्यूज सबकी पसंद।

तुर्क पट्टी।उपजिलाधिकारी कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के ग्राम झनकौल में शुक्रवार को लेखपाल निशा निगम द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कुल पांच प्रकरणों पर सुनवाई की गई, जिनमें तीन वरासत से संबंधित मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। मृतक नथुनी शर्मा पुत्र चंचल शर्मा, मृतक मुनाफ पुत्र ढोडा तथा रजई पुत्र चोकट के वरासत मामलों का निपटारा तत्काल किया गया। चौथा मामला गोविंद शर्मा पुत्र रामधारी के नाम त्रुटि सुधार से संबंधित था, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अनिल पांडेय, रियासत, मुस्तफा, रियाजुल समेत ग्रामवासियों द्वारा सार्वजनिक नाली से संबंधित विवाद का मामला प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि रामनरेश पांडेय व मुरारी पांडेय द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था, जिसे ग्राम प्रधान, ग्रामीणों, पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में मौके पर सुलझा लिया गया। चौपाल में ग्राम प्रधान शहजाद अली, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश कुशवाहा, समाजसेवी संदीप

शर्मा, डॉ. साजिद अली, सफाईकर्मी मूरत कुमार गौतम व मोहम्मद बहादुर अली उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर व उपजिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह द्वारा प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित जन चौपाल से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि चौपाल व्यवस्था से अब समस्याओं का समाधान ग्राम स्तर पर ही संभव हो रहा है, जिससे अनावश्यक दौड़-भाग समाप्त हुई है। लेखपाल निशा निगम ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन होगा तथा किसी भी राजस्व संबंधी समस्या का समाधान मौके पर कराया जाएगा।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *