*गगहा थानाध्यक्ष सुशील चौरसिया लाइन हाजिर, अंजुल कुमार चतुर्वेदी बने नए थाना प्रभारी*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
पुलिस विभाग में फेरबदल का क्रम जारी है। जिले के गगहा थानाध्यक्ष सुशील चौरसिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अंजुल कुमार चतुर्वेदी को गगहा थाना प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह कार्रवाई विभागीय समीक्षा के बाद की गई है। नए थाना प्रभारी अंजुल कुमार चतुर्वेदी पूर्व में कई थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और एक ईमानदार एवं सक्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी पहचान रही है।
स्थानीय स्तर पर इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया गया स्थानांतरण है।
