*पीएसी जवान अभिषेक दूबे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुर-बेलीपार थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। इस हादसे में गोरखपुर के खिरकिटा दूबे गांव निवासी और 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा में तैनात जवान अभिषेक दूबे की असमय मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक इन दिनों ड्यूटी पर गोरखपुर आए हुए थे और छुट्टी में अपने पैतृक गांव खिरकिटा दूबे पहुंचे थे। रविवार को किसी जरूरी काम से घर से निकले थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
