*चोरी की बाइक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार*
बड़हलगंज थाना क्षेत्र पुलिस ने झंगहा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर झीनक यादव पुत्र स्व पराग यादव को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।हिस्ट्रीशीटर झीनक यादव पर जनपद के विभिन्न थानो मे 21 मुकदमे दर्ज है।
कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया 24 अगस्त को पटना चौराहे पर इलाज कराने आये व्यक्ति की बाइक चोरी हो गया था। जिसका वादी ने मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की सुबह चेकिंग के दौरान सिधुआपार फोरलेन के पास बाइक सवार को रोका गया। उसकी पहचान झंगहा थाने के थुन्ही बाजार, लेडुआपार का हिस्ट्रीशीटर झीनक यादव निकला।
