*भाजपा उनवल मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, विधायक प्रदीप शुक्ला जी एवं हिन्दू युवा वाहिनी के रामपाल सिंह ने दी बधाई*
सहजनवा (गोरखपुर)। भारतीय जनता पार्टी की उनवल मंडल इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
नवगठित कार्यकारिणी में इंद्र कुमार निगम को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सुमित सिंह, विजय तिवारी, शशि शेखर सिंह, योगेंद्र साहनी, प्रदीप सिंह एवं रमेश पासवान को मंडल उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।
योगेश बर्मा और सतीश उपाध्याय को महामंत्री बनाया गया है। जबकि अश्वनी सिंह, सत्येंद्र सिंह, दिवाकर राम त्रिपाठी, गोकरन प्रसाद और कुमारी प्रियंका सहनी विजय कांति शर्मा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विजय शंकर मौर्य को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सदस्य के रूप में मीडिया की जिम्मेदारी संदीप तिवारी आई.टी.संयोजक के रूप में विनय त्रिपाठी, सोसल मीडिया राहुल गुप्ता, एवं सदस्य के रूप में संजय विश्वकर्मा, संदीप चौरसिया को दिया गया
विधायक प्रदीप शुक्ला ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा क्षेत्र में जनसेवा के नए मानदंड स्थापित करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक दायित्वों के साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष बंशबहादुर सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र बृजेश सिंह, हिंदू वाहिनी नेता रामपाल सिंह, एडवोकेट राणा प्रताप सिंह, घनश्याम मिश्रा,नगर अध्यक्ष महेश कुमार दुबे पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष उमाशंकर निषाद पूर्व ग्राम प्रधान संतोष राम त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता मनोज राम त्रिपाठी ,गब्बू मद्धेशिया,हरीधर दुबे, श्याम मोहन उपाध्याय, रामप्रकाश पाण्डेय, गंगोत्री राम त्रिपाठी, नागेन्द्र पाण्डेय, जनार्दन तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, राजन तिवारी, गिरजेश तिवारी, अच्युतानंद तिवारी, राजन पासवान, यशवंत साहनी, मिथिले यादव, बालेन्द्र त्रिपाठी, श्रीप्रकाश गुप्ता,राहुल सिंह, अमित विश्वकर्मा, मनोज चौरसिया, अश्वनी गुप्ता, दिनेश मद्धेशिया, रवींद्र मद्धेशिया,ने बधाई दी।
