*विद्युत विभाग के मेगा शिविर में बिजली समस्याओं का होगा समाधान*
*17,18 व 19 जुलाई को 10 बजे से 5 बजे तक लगेगा मेगा कैंप*
उनवल।खजनी तहसील में उपभोक्ताओं को बिजली समस्या के निस्तारण के लिए बिजली निगम सभी खण्ड कार्यलय( कौड़ीराम, सिकरीगंज, गीडा) पर तीन दिवसीय शिविर लगाएगा, जिसमें उपभोक्ताओं के सभी समस्याओं को सुनकर शिविर में मौजूद अधिकारी मौके पर ही निस्तारण करेगें।
अवर अभियंता अतुल कुमार राय ने बताया कि उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के निस्तारण को लेकर सभी खण्ड कार्यालय( कौड़ीराम, सिकरीगंज, गीडा)
पर 17,18 व 19 जुलाई को 10 बजे से 5 बजे तक मेगा कैंप लगेगा, जिसमें बिल रिवीजन, नया संयोजन और अन्य शिकायतों का समाधान किया जाएगा। सभी शिकायतों का पंजीकरण 1912 हेल्पडेस्क पर होगा। शिविर में नए कनेक्शन, लोड वृद्धि, खराब मीटर, बिल संशोधन, बिल जमा करने एवं अन्य शिकायतों का निस्तारण होगा।
