Share here

*रोहिणी में नहाने गए दो किशोर की डूब कर मौत*

*उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार सदर डूबे बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर ढाढस बंधाया*

*एफडीआरएफ व सदर तहसील प्रशासन बच्चों की लाश खोजने में लगी*

 

 

गोरखपुर। मछली पकड़ने गए दो मासूम बच्चे रोहिणी नदी में डूबे डूबे बच्चों के परिजनों से सदर तहसील प्रशासन मुलाकात कर लाश को जल्द से जल्द ढूंढने का दिया भरोसा एफडीआरएफ ने पुलिस के साथ बच्चों की लाश ढूंढने में लगी। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सिधारीपुर क्षेत्र के रहने वाले पांच युवक 13 जुलाई को रोहिणी नदी बनकटवा नयागांव के किनारे मछली पकड़ने गए थे मछली पकड़ने के बाद पांचो बच्चे नदी में नहाने लगे नहाने गए तीन बच्चे नहा कर बाहर आ गए दो बच्चे पानी में डूब गए जिनकी सूचना गांव वालों ने परिवार वालों को दिया स्थानीय पार्षद ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया कि दो बच्चे हसमत अली पुत्र हाथरस अली सिराज उर्फ गोलू पुत्र शब्बीर निवासी सिधारीपुर उम्र 25 वर्ष रोहिणी नदी में डूब गए हैं डूबने की सूचना पर उप जिलाधिकारी/ सदर तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ को सूचना दी एसडीआरएफ की टीम के साथ अपने स्वयं अपने सहयोगी नायब तहसीलदार प्रद्युमन सिंह के साथ पहुंचकर डूबे हुए बच्चों के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और बच्चों की लाश को खोजने में एसडीआरएफ की मदद में लग गए। बहाव तेज होने के कारण डूबे हुए बच्चों को राप्ती नदी में बह कर चले जाने की संभावना व्यक्त किया जा रहा ऐसे हालत में 10 से 20 किलोमीटर दूर डूबे हुए बच्चों के लाश मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है वैसे तो एसडीआरएफ और सदर तहसील प्रशासन बच्चों को खोजने की प्रयास कर रही है। उम्मीद किया जा रहा है कि 36 घंटे बाद बच्चों के मिलने की संभावना जताई है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *