Share here

*एमएलसी व विधायक ने किया सीसी रोड का भव्य उद्घाटन*

*सेवानिवृत्त शिक्षक व वृद्ध जनों को अंग बस्त्र व रामचरितमानस किया भेट*

गोरखपुर।खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल वार्ड 3 टेकवार में आज शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को नई विकास यात्रा की शुरुआत हुई जिसमे विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना 2024-25 के तहत बासगांव विकास खंड में 16.315 लाख रुपये लागत से बनी ट्यूबवेल से सन्तोष राम त्रिपाठी के घर तक 260 मीटर लंबी सीसी रोड का भव्य लोकार्पण हुआ। इस परियोजना का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
यह सीसी रोड न केवल टेकवार के निवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। इस परियोजना से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
उद्घाटन समारोह में डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में गोरखपुर विकास के नए आयाम छू रहा है। यह सीसी रोड ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” वहीं, विधायक प्रदीप शुक्ल ने जोड़ा, “यह परियोजना टेकवार के लोगों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारा लक्ष्य है कि नगर से ले कर गांव तक विकास की किरण पहुंचे।”
कार्यकम के दौरान विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला ने सेवानिवृत्त शिक्षक भक्तराज राम त्रिपाठी,सभाजीत राम त्रिपाठी, जगदीश गुप्ता, गंगासरण कौनोजिया, जोखन शर्मा,रामबचन जी , व बृद्धा आश्रम से वृद्ध जनों का अंग बस्त्र व रामचरितमानस भेट किया ।
उसके उपरांत वार्ड 3 टेकवार में स्थिति झारखंडेश्वर महादेव का पूजा अर्चना किया।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र उर्फ बृजेश सिंह ,हरकेश राम तिवारी,संतोष राम त्रिपाठी,जगदम्बा शुक्ला, घनश्याम मिश्रा,रामपाल सिंह, छोटेलाल मौर्य विनोद कुमार पाण्डेय, दिलीप यादव(प्रमुख),देवानंद पासवान,मोनू दुबे,संजन तिवारी,अमरेश तिवारी,इंद्र कुमार,रामभुझारथ पासवान, नरेंद्र सिंह,सुमित कुमार सिंह, जगन्नाथ चौबे रामप्रताप सिंह हरिशंकर योगेश वर्मा, शिव कुमार साह,जोगिंदर साहनी,सर्वेस कुमार, अरविंद कुमार राजन पासवान,दिलीप सिंह ,रमेश पासवान,तरंग यादव, राजेश मिश्रा योगेश वर्मा,जयहिंद यादव,रामस्वरूप निषाद,मार्कण्डेय शुक्ल,बेचई धर दुबे,मनीष पांडे, तैयब अहमद राजकुमार गुप्ता सुमित कुमार सिंह अवधेश गुप्ता,अवधेश शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह,नरेंद्र शुक्ला, कंजज्जन त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, संजय विश्वकर्मा ,हरिलाल यादव,जोगिंदर पांडेय, देवेंद्र यादव,सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *