*प्रेस नोट थाना गगहा जनपद गोरखपुर दिनांक 23.06.2025*
*छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, कब्जे से छिनैती की मंगलसूत्र (पीली धातु) व मुठभेड़ में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष गगहा सुशील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 355/2025 धारा 304 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त राज बहादुर यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान छिनैती की मंलगसुत्र के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 16.06.2025 को अभियुक्त द्वारा वादिनी को अपने बाइक पर बैठाकर उसका मंगलसूत्र छीन लेने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 355/2025 धारा 304 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । जाँच से प्रकाश में आये अभियुक्त राज बहादुर यादव उर्फ राजू उपरोक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया । घटनास्थल से बरामद मुठभेड़ में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 362/2025 धारा 109 भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम,पता व आपराधिक इतिहास-*
राज बहादुर यादव उर्फ राजू पुत्र सुजीत यादव निवासी परसिया तिवारी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 07/11 धारा 3 आर0पी0 (यू0पी0) एक्ट थाना जीआरपी बोरीबली मुम्बई महाराष्ट्र
2. मु0अ0सं0 478/2016 धारा 100 जी सीआरपीसी थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
3. मु0अ0सं0 407/16 धारा 393 भा0द0सं0 थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
4. मु0अ0सं0 235/2017 धारा 406/420/504/506 भा0द0सं0 थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 355/2025 धारा 309(4),317(2) बीएनएस थाना गगहा जनपद गोरखपुर
6. मु0अ0सं0 362/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गगहा जनपद गोरखपुर
7. मु0अ0सं0 808/2024 धारा 316(2),317(2),318(4) बीएनएस थाना झंगहा जनपद गोरखपुर
*बरामदगी -*
छिनैती की मंगलसूत्र (पीली धातु) व मुठभेड़ में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2. व0उ0नि0 नीरज कुमार सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
3. उ0नि0 अनिश कुमार सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
4. उ0नि0 अनूप सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर
5. कां0 अरविन्द कुमार यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
6. कां0 पिन्टू प्रसाद थाना गगहा जनपद गोरखपुर
7. कां0 गोविन्द गुप्ता थाना गगहा जनपद गोरखपुर
8. कां0 अनिल यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
9. कां0 सोनू यादव थाना गगहा जनपद गोरखपुर
