*विद्युत स्पर्शाघात से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*
गोला थाना क्षेत्र के सरम गांव में बुधवार की शाम 60 वर्षीय वृद्ध की विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर यादव पुत्र अक्षैवर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शंकर यादव अपने घर के दरवाजे पर लगे कटरेन (छप्पर) में किसी कार्यवश गए थे। वापस आते समय उन्होंने कटरेन में लगे लोहे के खंभे को पकड़ लिया। जिससे वे बिजली की चपेट में आ गए। जोरदार झटका लगते ही वे अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने तत्काल उन्हें पास के निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
