*मोदी-योगी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है जल्द ही बनेगा विकसित राष्ट्र*
न्यूज सबकी पसंद गोरखपुर से ब्यूरो चीफ प्रदीप कुमार मौर्या की रिपोर्ट
गोरखपुर
उनवल/खजनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर पंचायत कार्यालय पर भाजपा उनवल मण्डल का विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवा के लोकप्रिय विधायक प्रदीप शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने उद्बोधन में विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और इसका श्रेय निर्णायक नेतृत्व और जनहित में संचालित योजनाओं को जाता है। विधायक ने कहा मोदी सरकार के 11 सालों में जनकल्याण के ऐतिहासिक निर्णयों संग योजनाओं के माध्यम से सरकार ने गरीब, वंचित, पिछड़े, महिला, युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने का काम किया। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, जनधन, मुद्रा, आत्मनिर्भर भारत अभियान आदि योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ता भी संकल्पबद्ध होकर लगे हैं। अब यह अभियान केवल सरकार की उपलब्धियों को गिनाने का नहीं, बल्कि जनसेवा के लिए नए संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर आम नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए संगठनात्मक दृष्टिकोण से आगामी कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापन भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र कुमार निगम ने किया स्वागत अभिनंदन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने किया जबकि संचालन मण्डल महामंत्री/अभियान के संयोजक योगेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर मण्डल प्रभारी शिवनारायण बेलदार जी अभियान के सह संयोजक/उपाध्यक्ष अमित सिंह, रामप्रकाश चौरसिया,उमा साहनी,संतोष राम त्रिपाठी, विनोद कुमार पाण्डेय,गंगोत्री राम त्रिपाठी, राणा प्रताप सिंह, रामप्रकाश पाण्डेय,हरिधर दुबे, सतीश उपाध्याय, श्याम मोहन उपाध्याय, विनोद कुमार पाण्डेय, योगेंद्र साहनी, राजन पासवान, अश्वनी सिंह, चंद्रभान गुप्ता, प्रदीप सिंह, राजकुमार गुप्ता, लीलावती मौर्य, विजयकांति शर्मा,दिवाकर राम त्रिपाठी, गंगोत्री राम त्रिपाठी, पन्नेलाल साहनी, अश्वनी गुप्ता, श्याम जी प्रजापति, अंगद शर्मा जी, मनोज दुबे, अच्युतानंद तिवारी, वेद प्रकाश पाण्डेय, सचिन गौंड, राहुल गुप्ता, दिवाकर राम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।