ब्रेकिंग न्यूज़ | 100 से अधिक हत्याओं वाला ‘डॉक्टर डेथ’ गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के दौसा से ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से कुख्यात डॉ. देवेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 100 से अधिक हत्याएं करने का आरोप है।
67 वर्षीय आरोपी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, उसने 1995 से 2004 के बीच अपनी गैंग के साथ मिलकर कई लोगों की हत्या की।
2004 में गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ सीरियल किलिंग और किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। लेकिन 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद से वह फरार था।
अब गिरफ्त में आने के बाद एक बार फिर हाई प्रोफाइल क्राइम नेटवर्क की परतें खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।