*विवाहिता ने लगाई फंदा सास ससुर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज*
*गोरखपुर (मेडिकल कॉलेज)*
गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में शनिवार की सुबह लगभग दस बजे एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान देने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास ससुर समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विवाहिता के पिता रामाज्ञा जायसवाल निवासी मंगलपुर थाना गुलरिहा ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी पुत्री विंध्यवासिनी की शादी भटहट कस्बा निवासी गजेन्द्र जायसवाल से 2019 में हुआ था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गजेन्द्र जायसवाल,ससुर सुरेश जायसवाल,सास शांति देवी,देवर जसवंत , ननद बबली व अनीता सभी मिलकर उसकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करते थे। 22 मार्च को सुबह लगभग नौ बजे मेरी लड़की को ससुराल वाले जान से मार कर कमरे में बंद कर दिए। उनका बेटा जब बहन से बात करने के लिए फोन किया तो उनके पांच वर्षीय नाती शिवांग ने बताया कि मां को मार दिया है। आनन-फानन में हम लोग पहुंचे तो देवर ने कमरे का ताला खोला। पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।