Share here

*गोरखपुर में पेट्रोल भराने के विवाद में चली गोली*

*पेट्रोल पंप पर मची अफरा तफरी, कोई हताहत नहीं*

गोरखपुर Iगोरखपुर में इंदिरा नगर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एच पी) पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की दोपहर बाद गोली चलने से सनसनी फैल गयी। विवाद पहले तेल भराने को लेकर हुआ। सूचना पाकर मौके ओर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं है।दोपहर में पेट्रोल पम्प लर कुछ भीड़ थी। इसी बीच बाइक में पहले तेल भरवाने की बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष भिड़ गए। पंप कर्मियों ने समझा-बुझाकर दोनों को अलग कर दिया। वहां से 20 कदम आगे बढ़ते ही पम्प के निकास द्वार पर एक पक्ष ने दुसरे पर फायरिंग कर दी। गोली चलाने वाले तीन लोग थे और एक ही बाइक पर सवार थे।
*बाल-बाल बचे, नहीं लगी गोली*
इस घटना में लोग बाल-बाल बच गए। वहां कई लोग थे लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। गोली चलाने वालों को लोगों ने दौड़ा लिया। उनपर पत्थर भी फेंका लेकिन वे बाइक से भाग गए। घटना की जानकारी होने पर पेट्रोल पंप के मालिक दुर्गेश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्हें विवरण उपलब्ध करा दिया गया है।
*दो बार दौड़ाया*
हमलावरों ने युवक को दो बार दौड़ाया। गोली चलाने के बाद एक बार बाइक पर बैठकर जाने लगे तो युवक उनकी ओर दौड़ा। बाइक रोककर वे दोबारा उसकी ओर दौड़े तो युवक भाग गया। इसके बाद और लोग ईंट-पत्थर फेंकते हुए हमलावरों की ओर दौड़े लेकिन वे भाग निकले।
*पुलिस कर रही जांच*
घटना की सूचना पाकर मौके ओर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पेट्रोल पम्प से सीसीटीवी फूटेज भी लिया गया है। बताया जा रहा है कि फूटेज में गोली चलाने वाले नजर आ रहे हैं। इसी के आधार पर जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले को पकड़ लिया जाएगा।
*पास में है राज्यसभा सदस्य का घर*
जिस पेट्रोल पंप पर घटना हुई, उससे थोड़ी ही दूरी पर राज्य सभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ राधामोहन दास अग्रवाल का आवास है। यह सड़क गोरखपुर को लखनऊ से जोड़ती है। वाराणसी जाने के लिए भी इसी रास्ते का प्रयोग किया जाता है। इस वीआईपी क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई घटना लोगों में चर्चा में है।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *