*कुबेरस्थान पुलिस ने चार वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
कुशीनगर। कुबेरस्थान पुलिस ने चार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना कुबेरस्थान पुलिस द्वारा मु0नं0-1936/16 धारा 434 भादवि से संबंधित चार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान बेचन पुत्र भोला व अशोक पुत्र नरायन व गुड्डू पुत्र भोला व पारस पुत्र नरायन निवासी जंगल पचरुखिया थाना कुबेरस्थान के रूप में हुई है। वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुबेरस्थान अजय कुमार मौर्य, एसआई राजकुमार, कांस्टेबल बिन्देश्वरी राय, कॉन्स्टेबल जीवनलाल शामिल रहे।