Share here

कविता

शीर्षक नारी की व्यथा

लेखिका नूतन राय मुंबई महाराष्ट्र

युग बदला पर ना बदली,
नारी की करुण कहानी।
आंचल में ममता है और ,
आंखों में नींद का पानी ।।

पीरअजब सी उठती मन में, किसने ये रीत बनाई ।
ससुराल मायका दोनों में,
क्यों? कहते लोग पराई।।

मां बाप के मान पर आँच ना आए,
चुपचाप ये दुःख सहती है ।
दहेज लोभीयों के घर में, अक्सर जिंदा जलती है ।।

नारी के बिना नहींहो सकता, सृजन जगत का।
क्यों? इस जग में,
आधा-आधा है अस्तित्व उसी का।।

कहीं पराए घर से आई
कहीं पराया धन कहते।
जीवन अक्सर बीते उसका, दुःख दर्द और ताने सहते।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *