संस्था के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर कार्यक्रम स्थगित
हथुआ(गोपालगंज):- स्थानीय प्रखण्ड के बरवां गांव से संचालित श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की असामयिक निधन को लेकर समिति ने आगामी 6 दिसम्बर को होने वाले एक दिवसीय कार्यशाला सह विद्वत सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया। श्री चित्रगुप्त सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ राम विष्णु प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि समिति ने बरवां गांव में बने चित्रगुप्त मंदिर के जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र में पर्यावरण और समाज विषय पर एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया जाना है। इसी में समाज मे उत्कृट कार्य करने वालों को सम्मानित करने की योजना बनी थी। समिति के पूर्व अध्यक्ष का असामयिक निधन हो जाने के कारण इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों में काफी उत्साह था। लेकिन अचानक पूर्व अध्यक्ष के हुए निधन पर संस्था ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया। एक सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम की तिथि की घोषणा आगे किया जाएगा। घटना के बाद सभी प्रतिभागियों को सूचना दी जा रही है। वैसे अध्यक्ष ने बताया कि संस्था अपने पूर्व अध्यक्ष को भुला नहीं सकेगा। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।