*जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को जगह देने के लिए लोजपा जिला प्रवक्ता ने जिला पदाधिकारी को लिखा पत्र*
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला प्रवक्ता निलेश कुमार मिश्र ने जिला पदाधिकारी गोपालगंज को पत्र लिखकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को जगह देने की बात कही है।। अपने पत्र में कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जो अत्यंत सराहनीय है।। परंतु यह दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि ऐसे आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहा है जबकि बाहरी कलाकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।। स्थानीय कलाकार न केवल जिले के संस्कृति और परंपरा के संवाहक है बल्कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें प्रोत्साहन एवं पहचान भी मिलती है।। जिला प्रवक्ता ने लिखा कि ऐसे कार्यक्रमों में अवसर न मिलने से कलाकारों का मनोबल टुटता है और स्थानीय कला-संस्कृति प्रभावित होती है।।पत्र के माध्यम से राज्य स्तरीय बांसुरी वादक महर्षि अनिल शास्त्री देश स्तरीय कवि लेखक सर्वेश तिवारी श्रीमुख प्रसिद्ध तबला वादक प्रियम शुक्ल लोक गायक प्रिंस उपाध्याय जैसे कलाकारों को जगह जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में दिया जाएं इसके लिए भी जिला पदाधिकारी को जानकारी दी गई है।।
जिला प्रवक्ता निलेश कुमार मिश्र ने पत्र की प्रतिलिपि अपर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला संस्कृति पदाधिकारी एवं जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को भी भेजा है।।
