रोजगारपरक संस्थान के संरक्षक थे रामायण बाबू,
मुम्बई में हुआ निधन।
रिपोर्ट:- राजीव रंजन कुमार शर्मा।
सिवान-: जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के विजयीपुर निवासी 92 वर्षीय रामायण प्रसाद सिन्हा का निधन सोमवार को शाम में हो गया।जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर में मंगलवार को शोक सभा का आयोजन प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि रामायण प्रसाद सिन्हा रोजगारपरक संस्थान के संरक्षक व विद्यालय के भूमिदाता थे।आगे उन्होंने बताया कि रामायण बाबू के पदचिन्हों पर चलकर इनके पुत्रों ने देश के विभिन्न शहरों में रोजगार परक संस्थान चलाते है। जिनमें हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलता है। आगे उन्होंने बताया कि रामायण बाबू आजीवन गांव से प्रेम रखते थे तथा लोगों के दुःख में हर तरह का सहयोग करते थे।वहीं विद्यालय के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि रामायण प्रसाद समरस समाज में विश्वास करते थे तथा सभी वर्गों व समुदायों से मधुर सम्बन्ध रखते थे।इस मौके पर विद्यालय के सदस्य नर्वदा प्रसाद ,डॉ सीता राम प्रसाद, मंटू शाही, राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय सचिव ललितेश्वर कुमार ,जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ,डॉ जीतेश कुमार सिंह , राजद नेता सह पूर्व मुखिया हरेन्द्र सिंह , मुखिया किरण देवी , शिक्षक क्रमशः घनश्याम सिन्हा, अर्चना सिन्हा, अंगद प्रसाद , ओमप्रकाश कुशवाहा ,विकेश सिंह ,दिग्विजय सिंह ,रामप्रवेश यादव आदि सबों ने अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।