Share here

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन परभणी, महाराष्ट्र का जिला अध्यक्ष शेख शकील अहमद को मनोनीत किया गया।

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

 

परभणी, महाराष्ट्र।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सतीश मधुकरराव महामुनी ने पुण्यनगरी मराठी दैनिक के जिंतुर तहसील पत्रकार शेख शकील अहमद को महाराष्ट्र के परभणी जिले के जिला अध्यक्ष पर पर मनोनीत किया और आशा व्यक्त की है कि श्री शेख शकील अहमद इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में ग्रामीण से लेकर शहर के पत्रकारों को संगठन से जोड़ कर मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर सदैव तत्पर रहेंगे।
श्री शेख शकील अहमद के परभणी जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन विदर्भ के प्रदेश अध्यक्ष सैय्यद जाकिर हुसैन, मराठवाडा संभागीय सचिव योगेश बनकर, जालना जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी, उपाध्यक्ष शेख शकील, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्फाक पटेल, जलगांव जिला अध्यक्ष फारुख शेख, सैय्यद नसीर अहमद (दैनिक लोकप्रश्न), शेख निशाद अहमद (दैनिक गाववाला), सिराज सिद्दीकी (दैनिक मराठवाडा साथी), ज्ञानेश्वर रोकडे (दैनिक लोकमत), एम. एजाज (दैनिक महानगर), रफिक तांबोली (दैनिक झुंजारनेता), शेख अलीम (दैनिक एकमत) आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई।


Share here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *